Home झारखण्ड दिनदहाड़े चोरी का प्रयास,घर में घुसे आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ा।
झारखण्डराज्य

दिनदहाड़े चोरी का प्रयास,घर में घुसे आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ा।

Share
Share

धनबाद : शुक्रवार को हीरापुर हटिया में दिनदहाड़े चोरी के प्रयास से आए आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ा एवं पुलिस के हवाले कर दिया।हीरापुर क्षेत्र शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों से आता हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक चोरी की नीयत से हीरापुर हटिया स्थित एक मकान में घुस गया।
उस समय घर के सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे।जिसका फायदा उठाकर युवक कमरों की तलाशी लेने लगा।वह बेडरूम में पलंग का बिस्तर हटाकर कीमती सामान और नकदी की तलाश कर रहा था।इसी दौरान घर की महिला की नजर उस पर पड़ गई।घर के अंदर एक अजनबी को देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनते ही पड़ोसी व स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंच गए।भागने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को घर के बाहर बिजली के खंभे में बांध दिया और धनबाद थाना को सूचना दी।पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराकर युवक को बंधन मुक्त कर हिरासत में ले लिया।युवक कुम्हार पट्टी का रहने वाला बताया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुखियाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू।

धनबाद । राजकीय पॉलिटेक्निक, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी एवं सदर अस्पताल...

राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच एनकाउंटर,एक अपराधी घायल।

रामगढ़ । सोमवार की सुबह भुरकुंडा में दोमुहान मंदिर के पास राहुल...

राज्यपाल ने किया ‘वाधवाणी इनोवेशन सेंटर’ एवं ‘प्रोजेक्ट रिन्यू सूर्या’ का उद्घाटन।

रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा आयोजित...

उपायुक्त ने किया मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का औचक निरीक्षण।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार की संध्या...