Home झारखण्ड मजदूर के बेटे का अग्निवीर में चयन, गांव में हर्ष
झारखण्डराज्य

मजदूर के बेटे का अग्निवीर में चयन, गांव में हर्ष

Share
Share

बरहपुर गांव से लगातार दूसरे युवा का चयन,प्रशिक्षण के लिए ग्रामीणों ने किया रवाना

हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड के चकला पंचायत के बरहपुर में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में चयनित हुए। जवान इतवारी यादव के पुत्र राकेश कुमार के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। पंचायत के मुखिया दीपा भारती और जीरो टू सक्सेस एकेडमी के प्रशिक्षक दीपक कुमार सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।सभी ने मिलकर अग्निवीर जवान को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। मुखिया दीपा भारती ने कहा कि यह क्षण पूरे चकला पंचायत के लिए गर्व और सम्मान का है।एक मजदूर का बेटा कठिन परिश्रम, लगन व आत्मविश्वास के बल पर अग्निवीर बनकर देश की सेवा के लिए चयनित हुआ है।जो पंचायत के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। राकेश कुमार की सफलता यह साबित करती है कि सही दिशा में मेहनत करने से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। इस दौरान मुखिया दीपा भारती, ग्रामीणों और प्रशिक्षक दीपक ने फूल माला पहनाते हुए अग्निवीर प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। ग्रामीणों ने राकेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पंचायत के लिए गौरव की बात है। वही राकेश ने असफल हुए साथियों को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी चीज का जुनून हो तो कुछ भी असंभव नहीं, बस हौसला बुलंद होना चाहिए, मेहनत जारी रखें आपकी सफलता एक ना एक दिन कदम जरूर चूमेगी। इस दौरान गांव में वंदे मातरम,भारत माता की जय और जय हिंद के जयघोष से पूरा गांव गूंजा। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण...