Home झारखण्ड जिप सदस्य मो. इसराफ़िल ने किया कंबल वितरण, हजारों का लक्ष्य।
झारखण्डराज्य

जिप सदस्य मो. इसराफ़िल ने किया कंबल वितरण, हजारों का लक्ष्य।

Share
Share

धनबाद । जिला परिषद सदस्य मो. इसराफ़िल ने अपने जिप क्षेत्र अंतर्गत मोहलीडीह पंचायत में स्थित आवासीय कार्यालय में बढ़ते ठंड को देखते हुए ग्रामीणों को कंबल का वितरण किया।जिसको लेकर उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा और उनका प्रयास हैं कि अधिक से अधिक लोगों को ठंड में सहयोग कर सकें।जो जरूरतमंद एवं असहाय लोग हैं, उन्हें इस कड़ाके की ठंड में राहत मिलें।जिप सदस्य मो. इसराफ़िल का अपने क्षेत्र में लगभग हजारों कंबल वितरण करने का लक्ष्य हैं।सरकारी सहायता के अतिरिक्त निजी स्तर पर भी यह कार्यक्रम जिप सदस्य द्वारा लगातार किया जा रहा हैं।वहीं कंबल प्राप्त कर ग्रामीणों में हर्ष हैं एवं उन्होंने जिप सदस्य को धन्यवाद दिया व आभार जताया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...