Home झारखण्ड सदर अस्पताल में 25 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन।
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में 25 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन।

Share
Share

धनबाद । सदर अस्पताल के नेत्र विभाग द्वारा 25 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। सभी शल्य क्रियाएँ फेको (लेन्स पायसीकरण) पद्धति से की गईं, जो आधुनिक, सुरक्षित एवं शीघ्र दृष्टि बहाल करने वाली तकनीक है।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि इन सभी मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार का लाभ प्रदान किया गया। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार सुलभ हो सका।

बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की स्थिति संतोषजनक है। मरीजों एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन, नेत्र चिकित्सक दल एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...