Home झारखण्ड मांडर में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मिले बंधु तिर्की।
झारखण्डराज्य

मांडर में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मिले बंधु तिर्की।

Share
Share

मांडर। शुक्रवार को प्रखंड सभागार मांडर में नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष अमित खलखो, मांडर विधानसभा अध्यक्ष हुसैन अंसारी, जिला ग्रामीण महासचिव इल्ताफ अंसारी और मांडर प्रखंड युवा अध्यक्ष आज़ाद अंसारी के साथ पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने युवा कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, युवाओं की सक्रिय भूमिका और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की सबसे मजबूत इकाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित युवा पदाधिकारी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी को नई दिशा देंगे।
मौके पर रांची जिला अल्पसंख्यक ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष शमीम अख्तर, उप अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, प्रखंड अध्यक्ष मांगा उरांव, कांग्रेस मडिया प्रभारी आबिद अंसारी, विधायक प्रतिनिधि रसीद अंसारी, जमील अख़्तर होसे उरांव, नसीम अंसारी, सिरोफिना मिंज, सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवघर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार,एक की मौत।

देवघर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए चर्चित...

दृष्टि ट्रैवल्स और सर्विसेस द्वारा क्रूज बाजार 2.0 का आयोजन।

रांची : दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन...

झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा को गुलाम मुस्तफा ने किया सम्मानित।

₹10,000 देने की घोषणा। रांची । झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा...

माता जानकी भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी के रूप में पूजी जाती हैं – ब्राह्मण महासभा

रांची । बाबा विद्यापति स्मारक समिति कचहरी चौक स्थित प्रधान कार्यालय में...