Home झारखण्ड बुजुर्ग ने की पुत्र – पुत्रवधु द्वारा प्रताड़ित करने व बलपूर्वक संपत्ति पर कब्जा करने की शिकायत।
झारखण्डराज्य

बुजुर्ग ने की पुत्र – पुत्रवधु द्वारा प्रताड़ित करने व बलपूर्वक संपत्ति पर कब्जा करने की शिकायत।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के चिरकुंडा, टुंडी, कतरास, निरसा, गोविंदपुर, तोपचांची, भूली, पुटकी, कुमारधुबी सहित अन्य क्षेत्र से आए आम जनों की शिकायतें सुनी।

इसमें कुमारधुबी से आए एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनके पुत्र एवं पुत्रवधू उनको प्रताड़ित करते हैं। बुजुर्ग ने बताया कि वे और उनकी पत्नी गंभीर रोग से ग्रस्त है। उन्होंने अपनी संपत्ति स्व-अर्जित की है। पुत्र एवं पुत्रवधू ने उनकी स्व-अर्जित संपत्ति एवं फर्नीचर व्यवसाय पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया है। उन्होंने उत्पीड़न व शारीरिक मारपीट करने के लिए पुत्र एवं पुत्रवधू के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जा करने, अवैध रूप से पैतृक जमीन बिक्री करने, पति द्वारा नशा एवं जुआ के लिए घर की संपत्ति बेच देने, लोहार बरवा एनएच 2 गोविंदपुर – टुंडी – गिरिडीह रोड चौड़ीकरण में जमीन अधिग्रहित होने के बाद मुआवजा नहीं मिलने, गलत व्यक्ति के नाम लगान रसीद निर्गत कर देने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

आम जनों के आवेदनों का निष्पादन करने के लिए प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग ने संबंधित पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...