Home झारखण्ड निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन, 58 मरीजों का होगा ऑपरेशन।
झारखण्डराज्य

निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन, 58 मरीजों का होगा ऑपरेशन।

Share
Share

कतरास : शनिवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत डीबीसीएस निचितपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड तथा लायंस क्लब ऑफ कतरास के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया गया।जिसमें कतरास सहित आस – पास के सभी क्षेत्रों से आये लगभग 204 मरीजों का जांच डॉ गुरचरण सिंह और उनकी टीम में शामिल मिस मोना,प्रशांत मंडल,रुखसाना परवीन,मौलिक श्याम के द्वारा किया गया। जिसमें जांचोपरांत 58 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। जिनका ऑपरेशन स्लॉट के अनुसार किया जाएगा।कैंप के आयोजक कुमार चंदन ने बताया कि कैंप को सफल बनाने में डॉ उमाशंकर, डॉ रूद्रेश, डॉ स्वतंत्र कुमार, डॉ दिनेश अग्रवाल, डॉ आकाश दीप एवं सक्रिय सहयोगियों शिवांगी सिंह,रूबी परवीन, में संजय कुमार, आनंद सिंह, विशाल सिंह,दिवाकर सिंह, नियति कुमारी,प्रकाश रवानी,मो. अरमान, अभिषेक क्षेत्री,दीपक रवानी,अजय सिंह,प्रिंस सिंह,शशि शर्मा,अमन कुमार ,हीरा प्रसाद कर्ण,दीपक शर्मा तथा लायंस क्लब कतरास की ओर से कृष्ण,कन्हैया राय,विभूति सिंह,अचिंतो कुमार बॉस,मधुमाला,विष्णु प्रसाद चौरसिया एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...