Home झारखण्ड समर्पण एक नेक पहल संस्था को किया गया सम्मानित।
झारखण्डराज्य

समर्पण एक नेक पहल संस्था को किया गया सम्मानित।

Share
Share


धनबाद/भूली : भूली ब्लड डोनर ग्रुप एवं रोटी बैंक यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भूली स्थित विवाह भवन में आयोजित रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह में सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान को पौधा एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
आयोजक रवि सिंह ने कहा कि दिपेश चौहान ने कड़ी मेहनत, लगन एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति समर्पण भाव से कार्य करते हुए संस्था को पूरे प्रदेश में पहचान दिलाई है।
सम्मान स्वीकार करते हुए श्री चौहान ने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक उत्साह के साथ करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने इस सम्मान का श्रेय संस्था के सभी निःस्वार्थ सदस्यों को दिया।
कार्यक्रम में शिवम चौधरी, सोनू चौहान, रवि शेखर, पार्षद अशोक यादव, धीरज सिंह, साहेंद्र कुमार, नागेंद्र रवानी एवं आलोक बरनवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...