Home झारखण्ड अटल क्लिनिक छाताबाद में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन।
झारखण्डराज्य

अटल क्लिनिक छाताबाद में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन।

Share
Share

धनबाद : युवा शक्ति फाउंडेशन व वार्ड 2 के पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान की संयुक्त पहल से कतरास स्थित अटल क्लिनिक छाताबाद में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान की ओर से मेमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस तरह के आयोजनों में भाग लेने की अपील की।
शिविर में डॉ. आलोक पांडेय, संदीप पांडेय, लीना जायसवाल, मनजीत कुमार, सूरज झा, मोनू कुमार रवानी, राजू रजक, सनाउल अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. नौशाद, मो. हसनैन खान, मो. सगीर आलम, मो. नौशार अंसारी, मो. जिब्राईल अंसारी, मो. असलम, मो. नौशाद अंसारी सहित अन्य युवाओं की भूमिका सराहनीय रही।शिविर शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवघर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार,एक की मौत।

देवघर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए चर्चित...

दृष्टि ट्रैवल्स और सर्विसेस द्वारा क्रूज बाजार 2.0 का आयोजन।

रांची : दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन...

झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा को गुलाम मुस्तफा ने किया सम्मानित।

₹10,000 देने की घोषणा। रांची । झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा...

माता जानकी भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी के रूप में पूजी जाती हैं – ब्राह्मण महासभा

रांची । बाबा विद्यापति स्मारक समिति कचहरी चौक स्थित प्रधान कार्यालय में...