Home झारखण्ड उद्यान मेला-सह-प्रार्श प्रदर्शनी का आयोजन।
झारखण्डराज्य

उद्यान मेला-सह-प्रार्श प्रदर्शनी का आयोजन।

Share
Share

धनबाद । रविवार को प्रखंड नर्सरी, गोविन्दपुर में एक दिवसीय उद्यान मेला-सह-प्रार्श प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने किया।

इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही किसानों को उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किसानों से सीधा संवाद किया गया। जिसमें उनकी फसल की बीमारियों के निदान के उपाय, बीमारियों के कारण, फसल की अधिकतम मूल्य कैसे प्राप्त कर सकते हैं इत्यादि बताया गया।

मेला-सह-प्रार्श प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों द्वारा लाए गए फल, फूल, सब्जी को प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात इसके प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी में चयनित किसानों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य 100 से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया।

मौके पर नगर आयुक्त आशीष गंगवार, जिला उद्यान पदाधिकारी जनार्दन शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी मधुकर शुक्ल, जेएसएलपीएस के डीपीएम, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार , जिला उद्यान कार्यालय के शशि शेखर सिन्हा, जिले के विभिन्न प्रखंड के आए सैंकड़ों किसान उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...