Home झारखण्ड भव्य राम मंदिर के दूसरी वर्षगाँठ पर दीप जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन।
झारखण्डराज्य

भव्य राम मंदिर के दूसरी वर्षगाँठ पर दीप जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन।

Share
Share

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ ग्राम में गुरुवार 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर के दूसरी वर्षगाँठ पर दीप जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आयोजनकर्ता दिलीप कुम्हार ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन हुआ।जो 500 वर्षों के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद हुआ।जिससे करोड़ों रामभक्तों का सदियों पुराना सपना साकार हुआ।यह दिन सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के लिए एक स्वर्णिम अध्याय बन गया।जिसकी दूसरी वर्षगाँठ 22 जनवरी 2026 के उपलक्ष्य पर दीप जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस प्रतियोगिता में एक माचिस की तीली से जिन्होंने सबसे अधिक दीये जलाये।उनमें से प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं चतुर्थ प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक ने प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया एवं उन्होंने आयोजक दिलीप कुम्हार के इस पहल की सराहना की।दिलीप कुम्हार प्रति वर्ष इस आयोजन को सफल करने में अपना भरपूर योगदान देते हैं।जो एक सामाजिक और धार्मिक पहल हैं।
इस प्रतियोगिता में 33 युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया।जिनमें प्रथम सविता देवी, द्वितीय अष्टमी देवी, तृतीय निशा कुमारी एवं चतुर्थ सोनम देवी हुई।जिन्हें ईश्वर की तस्वीर पुरस्कार स्वरूप दिया गया।आयोजन को सफल बनाने में दिलीप कुम्हार,योगेश कुम्हार एवं आलोक कुम्हार सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।वहीं प्रतियोगिता आयोजन के साथ ही गांव के घरों में भी मुख्य द्वार पर ग्रामीणों ने दीया जलाया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...