Home झारखण्ड बड़की बौआ वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में भोलू क्लब ने सीएमआरआई क्लब को हराया।
झारखण्डराज्य

बड़की बौआ वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में भोलू क्लब ने सीएमआरआई क्लब को हराया।

Share
Share

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ मस्जिद टोला में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 के फाइनल में भोलू क्लब ने सीएमआरआई क्लब को हराया।मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मो. इसराफिल, मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक ने संयुक्त रूप से विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस टूर्नामेंट में लगभग 20 टीमों ने भाग लिया था।जिसमें से भोलू क्लब और सीएमआरआई क्लब फाइनल में पहुंची।फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।भोलू क्लब विजेता और सीएमआरआई क्लब उप विजेता बनीं।विजेता टीम को ट्रॉफी के 5100 का नकद पुरस्कार मिला।वहीं उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2100 का नकद पुरस्कार मिला।खिलाड़ियों और रेफरी को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया व विजेता उप विजेता टीमों के साथ आयोजन कमिटी अवेंजर्स क्लब बड़की बौआ को बधाई दी।कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पंचायत में खेल से युवा वर्ग जुड़ेंगे एवं जागरूकता बढ़ेगी।खेल बहुत जरूरी हैं।इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं।आने वाले दिनों में और भी खेलों के आयोजन पंचायत में किए जाएंगे।
मौके पर आयोजन कमिटी अवेंजर्स क्लब के सदस्य मो. जाहिद मो. परवेज, मो. शोएब,मो. मुर्तजा,मो. फिरोज,मो. सब्बा एवं गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहें।खिलाड़ियों के साथ आए हुए मुख्य अतिथियों एवं ग्रामीणों ने भी टूर्नामेंट का भरपूर आनंद लिया। भारी ठंड के बावजूद भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहीं एवं शांतिपूर्ण वातारण में इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...