Home झारखण्ड मजदूर का बाप बनने की कोशिश नहीं करें,नहीं तो धनबाद छोड़ के जाना पड़ेगा – संजीव सिंह
झारखण्डराज्य

मजदूर का बाप बनने की कोशिश नहीं करें,नहीं तो धनबाद छोड़ के जाना पड़ेगा – संजीव सिंह

Share
Share

धनबाद । बीसीसीएल एरिया संख्या-10 अंतर्गत एंटी एसटी विभागीय परियोजना का रास्ता काटे जाने को लेकर गुरुवार को झरिया में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज बीसीसीएल के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रबंधन एवं आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आउटसोसिंग प्रबंधन के समर्थकों द्वारा बीसीसीएल अधिकारियों ओर कर्मचारियों की पिटाई के बाद माहौल गर्म हो गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक संजीव सिंह एंटी एसटी विभागीय परियोजना के माइंस पहुंचे और वहां तीखा बयान देते हुए कहा कि “भले ही कोई उनके गांव या रिश्तेदारी का ही क्यों न हो, लेकिन गांव की रिश्तेदारी गांव तक ही सीमित रहेगी। झरिया को उजाड़कर धनबाद में राजनीति करने की सोच किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दी जाएगी।मजदूर का बाप बनने की कोई कोशिश करेगा,तो उसे धनबाद छोड़ के जाना पड़ेगा।”

संजीव सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झरिया की जनता के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी स्वार्थ और राजनीतिक लाभ के लिए झरिया क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे झरिया की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि रंगदारी, दबंगई और अवैध हस्तक्षेप की राजनीति को हर हाल में खत्म कराया जाएगा।

वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और आउटसोर्सिंग प्रबंधन के समर्थकों द्वारा बीसीसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की गई कथित बेरहमी पिटाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मजदूरों और अधिकारियों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि विभागीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने यह भी दोहराया कि झरिया की पहचान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वे सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगे।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बीसीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी जिला प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...