Home झारखण्ड बौआ कला उत्तर पंचायत भवन में 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया।
झारखण्डराज्य

बौआ कला उत्तर पंचायत भवन में 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Share
Share

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत भवन में राष्ट्रीय पर्व 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मुखिया भीम लाल रजक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
मुखिया ने कहा कि गणतन्त्र दिवस भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व हैं,जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।ग्रामीणों के साथ 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया, जो 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने और भारत के एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बनने की याद दिलाता है।


इस अवसर पर ग्रामीणों ने भारत के वीर शहीदों को याद करते हुए नारे भी लगाए।मौके पर पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक, पंचायत सचिव हीरालाल नापित, रोजगार सेवक संजीव प्रसाद, गणेश रवानी, मो. उमर हुसैन, तनवीर आलम,रवि राज प्रसाद, प्रकाश रवानी, गोपीनाथ महतो, शिव कुमार महतो, विवेक कुमार रवानी,अजय रवानी, प्रदीप सिंह,त्रिपुरारी कुंभकार,कमलेश कर्मकार एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles