Home झारखण्ड उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया डीएमसी मॉल का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया डीएमसी मॉल का निरीक्षण

Share
Share

निगम से संबंधित शिकायत निवारण हेतु सार्वजनिक शिकायत पोर्टल का किया उद्घाटन

धनबाद । 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नगर आयुक्त आशीष गंगवार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे के साथ बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से निगम से संबंधित शिकायत निवारण हेतु सार्वजनिक शिकायत पोर्टल का उद्घाटन किया। उपायुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र के नागरिक अपनी शिकायत क्यूआर कोड को स्कैन कर होल्डिंग नंबर डालकर अपनी शिकायत पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। यह एक अच्छी पहल है नगर आयुक्त द्वारा। इस पोर्टल के माध्यम से सभी कर्मी एवं पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है ताकि तय समय सीमा पर आम जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो।

वहीं डीएमसी मॉल के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा इस मॉल का उद्घाटन किया गया था, आज इस मॉल को आम लोगों के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। यह मॉल काफी प्राइम प्राइम लोकेशन में है, इस मॉल में कुल 69 दुकान हैं। इसके अलावा मॉल में रूफटॉप रेस्टोरेंट, ओपन फूड कोर्ट, कॉफी हाउस आदि जैसे कई और प्रतिष्ठान खोलने की संभावना है। इस मॉल में लगभग 100 से 150 फैमिली को रोजगार मिलेगी। कुछ दुकान अभी ऑक्शन में है, जिसे बहुत जल्द पूरा कर बेहतर से बेहतर फैसेलिटीज उपलब्ध कराई जाएगी।

मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...