Home झारखण्ड जीत की पुत्री को पढ़ाई के एवज में राशि देगी बिहार सरकार
झारखण्डराज्य

जीत की पुत्री को पढ़ाई के एवज में राशि देगी बिहार सरकार

Share
Share

पुलिस हिरासत में मारे गये जीत व गालूडीह निवासी तारापदो के घर पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार

जमशेदपुर । बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार बुधवार को पटना से मयूरभंज (ओडि़सा) जाने के क्रम में थोड़ी देर के लिये शहर में रुके थे।इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एमजीएम पुलिस हिरासत में हुई मौत जीत महतो के घर पहुंचे तथा उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया।इस क्रम में वे घाटशिला गालूडीह में गोली मारकर हत्या कर दिये गये तारापदो महतो के परिजनों से भी मिले।जीत महतो के परिजनों से मिलने के दौरान मंत्री श्री कुमार ने उन्हें आर्थिक सहयोग भी किया।साथ ही आश्वासन दिया कि बिहार सरकार की ओर से उक्त नन्हीं पुत्री की शादी होने तक हर वर्ष पढ़ाई के लिये राशि दिलाने की कोशिश की जाएगी।
मौके पर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पुलिस हिरासत में युवक की मौत होना निश्चित रुप से पुलिस की गलती से हुई है,इसकी जांच होनी चाहिए।दूसरी ओर उक्त युवक की मौत के दिन ही उसकी पुत्री का जन्म होना दिल को झकझोर जाता है। राज्य सरकार को इसके लिये मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी या मुआवजा देनी चाहिए। कहा कि उस परिवार के पास जीने का कोई जरिया नहीं है, घर भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। कहा कि ऐसे मामलों में बिहार सरकार पीडि़त परिवार को दो लाख रुपये व आर्थिक सहयोग करती है।मंत्री के साथ जदयू के शैलेन्द्र महतो, भक्तरंजन महतो, त्रिनेन्द्र कुमार, रविन्द्र पटेल, नेपाल महतो आदि शामिल थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...