Home झारखण्ड युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित।
झारखण्डराज्य

युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित।

Share
Share

धनबाद । सिंदरी विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी की बैठक गोविंदपुर स्थित डाक बंगला में आयोजित की गई।उक्त बैठक में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद सहित युवा कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मुख्य रूप से उपस्थित रहें।मौके पर धनबाद जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण को लेकर धनबाद जिला के सभी विधानसभा में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जा रही है एवं युवा कांग्रेस जिला के सभी प्रखंडों एवं नगरों में युवाओं को संगठन में जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।इसी कड़ी में सिंदरी विधानसभा के युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन के द्वारा जो जिम्मेवारी एवं दायित्व दिया गया है।निश्चित रूप से उस जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। साथ-साथ कांग्रेस संगठन को सशक्त,मजबूत और धारदार बनाने का काम करेंगे।
आगे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा के नाम को बदलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मनरेगा योजना का केवल नाम बदलने का मामला नहीं है।बल्कि दुनिया के सबसे बड़ी रोजगार योजना की योजनावद्ध हत्या है।इस ऐतिहासिक योजना का नाम बदलना केन्द्र सरकार की निम्न स्तरीय मानसिकता को दर्शाता हैं।युवा कांग्रेस इस पर जोरदार आंदोलन करेगी।
आगे आदित्य आनंद ने कहा कि आगामी होने वाले नगर निगम चुनाव में युवा कांग्रेस ऐतिहासिक भूमिका निभाने का काम करेगीं।
मौके पर युसूफ अली,सूरज वर्मा,कमल शर्मा,टिंकू अंसारी,गुलाम मुस्तफा,नूर मोहम्मद,मजहर आलम,सरफराज,विकास जियाउद्दीन,तासिर सहित युवा कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...