Home बिहार सरकारी भूमि की अवैध खरीद-बिक्री पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
बिहारराज्य

सरकारी भूमि की अवैध खरीद-बिक्री पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

Share
Share

बेतिया-मोतिहारी रोड पर सरकारी भूमि की अवैध प्लॉटिंग कर खरीद-बिक्री पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

जिला पदाधिकारी के आदेश पर जांच टीम गठित।

जिला प्रशासन की आमजन से अपील : जमीन की खरीद-बिक्री करते समय विशेष सावधानी बरतें।

किसी भी भूमि को खरीदने से पूर्व उसके सभी कागजातों का विधिवत सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की धोखाधड़ी या कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

बेतिया। जिला प्रशासन, पश्चिमी चम्पारण के संज्ञान में यह गंभीर मामला आया है कि बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर बेतिया से लगभग 08 किलोमीटर दूर पीपरा पकड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि की अवैध प्लॉटिंग कर उसे बेचा जा रहा है। यह मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने तत्काल एक विशेष जांच दल का गठन किया है। इस जांच दल में अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेतिया सदर तथा अंचल अधिकारी, बेतिया सदर को शामिल किया गया है जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि जांच के दौरान यह मामला सत्य पाया जाता है, तो दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जमीन की खरीद-बिक्री करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी भूमि को खरीदने से पूर्व उसके सभी कागजातों का विधिवत सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की धोखाधड़ी या कानूनी परेशानी से बचा जा सके।
ज्ञातव्य हो कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा एवं उसकी बिक्री कानूनन अपराध है और इस तरह के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...