Home बिहार जन्म के साथ ही मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट, 2 फरवरी से नई व्यवस्था लागू।
बिहारराज्य

जन्म के साथ ही मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट, 2 फरवरी से नई व्यवस्था लागू।

Share
Share

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में अब नवजात शिशु के जन्म के साथ ही बर्थ सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. डी.के. गिंदौरिया के निर्देश पर एमआरडी विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नई व्यवस्था 2 फरवरी से लागू होगी।

अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और परेशानियों को देखते हुए लिया है। अब तक परिजनों को प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। साथ ही पैसे की मांग और दलालों की सक्रियता की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।

अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जन्म के तुरंत बाद सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया जाए, ताकि नवजात के परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो।

नई व्यवस्था से नवजात के परिजनों को कई तरह की सहूलियत मिलेगी। जन्म के साथ बर्थ सर्टिफिकेट मिलने से नामांकन, आधार कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण जैसी जरूरी प्रक्रियाएं आसानी से पूरी हो सकेंगी। खासकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...