Home झारखण्ड झामुमो स्थापना दिवस की तैयारी का जायजा लेने गोल्फ ग्राउंड पहुंचे युवा नेता सूरज महतो।
झारखण्डराज्य

झामुमो स्थापना दिवस की तैयारी का जायजा लेने गोल्फ ग्राउंड पहुंचे युवा नेता सूरज महतो।

Share
Share

4 फरवरी को होने वाला कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : सूरज महतो

धनबाद । 4 फ़रवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गोल्फ ग्राउंड पहुंचकर झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष सूरज महतो और जिला सचिव शंकर महतो ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के संघर्ष, शहादत और आदिवासी अस्मिता का प्रतीक है। 4 फरवरी को होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें धनबाद जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा पूरी मजबूती के साथ जुटा हुआ है और किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। वहीं जिला सचिव शंकर महतो ने भी कार्यकर्ताओं से समय से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की अपील की।निरीक्षण के दौरान युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...