Home झारखण्ड मौन धारण कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि।
झारखण्डराज्य

मौन धारण कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि।

Share
Share

धनबाद । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद तथा अन्य पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता के विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय में एडीएम के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन धारण कर कर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, शांतनु सरकार, आलोक कुमार झा, अरुण कुमार धारी, रौनक खातून, नितेश कुमार साव, धर्मेन्द्र कुमार, तुलसी कुमार, उमेश कुमार नायक सहित समाहरणालय के विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...