Home उत्तर प्रदेश स्वर्ण जयंती नगर में कब्रिस्तान पर ADA की कार्रवाई को सपाइयों ने बताया गलत,डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेशराज्य

स्वर्ण जयंती नगर में कब्रिस्तान पर ADA की कार्रवाई को सपाइयों ने बताया गलत,डीएम को सौंपा ज्ञापन

Share
Share

अलीगढ़ । क्वार्सी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा कब्रिस्तान पर की गई कार्रवाई को समाजवादी पार्टी के द्वारा गलत बताया गया है। ADA की कार्रवाई को गलत बताते हुए भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा होकर गुरुवार की दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।जिला महासचिव मनोज यादव ने बताया कि भाजपा भूमाफियाओं के कहने पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण काम कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा और मौक़े पर चल रहे काम को बंद कराते हुए मामले में जांच की मांग की। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने कहा कि उक्त भूमि वक्फ में दर्ज हैं और उस पर कई दशकों से कब्रिस्तान बना हुआ है।उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया और मामले में जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।इस पर जिलाधिकारी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से दस्तावेजों को दिखाने और उसके बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वयस्कों के लिए वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित।

धनबाद । राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र की ओर से बुधवार को बौआ...

धनबाद पहुंचे आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,एसएसपी ने किया स्वागत।

आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश अपराध...

झारखंड विस की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सर्किट हाउस में समिति...