Home झारखण्ड यूक्रेन से सकुशल लौटे अनिमेष ने पास की FMGE परीक्षा, परिवार में खुशी की लहर
झारखण्डराज्य

यूक्रेन से सकुशल लौटे अनिमेष ने पास की FMGE परीक्षा, परिवार में खुशी की लहर

Share
Share

धनबाद । कतरास छाताबाद 5 नंबर ऑफिसर कॉलोनी के रहने वाले डॉ. अनिमेष ने हाल ही में जुलाई 2025 में अपना MBBS पूरा किया था। उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई के पहले तीन साल यूक्रेन में की थी, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद भारत सरकार की मदद से उन्होंने रूस में बाकी के तीन साल की पढ़ाई पूरी की।

उन्होंने 17 जनवरी 2026 को आयोजित FMGE ’26 परीक्षा में पहली ही कोशिश में उत्तीर्ण होकर अपने परिवार, करीबी दोस्तों और शुभचिंतकों को गौरवान्वित किया है।

डॉ. अनिमेष के पिता सुरेंद्र कुमार बीसीसीएल की न्यु आकाशकिनारी कोलियरी में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

FMGE जनवरी 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें कुल 43,933 छात्रों ने भाग लिया था :

  • उत्तीर्ण – 10,264
  • असफल – 32,604
  • अनुपस्थित – 1,061
  • परिणाम रोका गया – 4
  • उत्तीर्ण प्रतिशत – 23.36%

FMGE परीक्षा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के तहत राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकरण के लिए अनिवार्य है। अनिमेष की इस उपलब्धि से उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...