Home झारखण्ड बाल विवाह न करें, बेटियों को शिक्षित करें अभिभावक : डालसा
झारखण्डराज्य

बाल विवाह न करें, बेटियों को शिक्षित करें अभिभावक : डालसा

Share
Share

रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में सिल्ली प्रखंड के हाकेदाग पंचायत भवन तथा हरिडीह गांव में डोर-टू-डोर बाल विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी शंकर महतो, कौशल्या देवी, बंशीधर घटवार, पंकज कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, बंशीधर महतो, ब्रजेश महतो, राजकुमार महतो एवं अन्य लोग उपस्थित थे। पीएलवी शंकर महतो ने कहा कि 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़कों का विवाह बाल विवाह कहलाता है। इससे शिक्षा बाधित होती है, जिससे भविष्य अंधकारमय होता है। पीएलवी बंशीधर घटवार ने समाधान और रोकथाम पर फोकस करते हुए कहा कि जागरूकता बढ़ाना, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, कानून का कड़ाई से पालन और बाल संरक्षण सेवाओं (जैसे हेल्पलाइन 1098) का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। कौशल्या देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा दिये जानेवाले निःशुल्क कानुनी सहायता के बारे में ग्रामीणों को बतलाया तथा डालसा के द्वारा आयोजित किये जानेवाले लोक अदालत, मध्यस्थता, प्री-लिटिगेशन के बारे में लोगों को जानकारी दी। बताते चले कि डालसा के कार्यरत पीएलवी ने डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम के तहत भी लोग लोगों को जागरूक किये। इसके अलावा थाना, ब्लॉक, पंचायत में नियुक्त पीएलवी के क्रियाकलापों के बारे में ग्रामीणों को बतलाया तथा किसी भी समय ग्रामीण इनसे सहायता लेकर अपनी बातों को डालसा कार्यलय में रख सकते है। पीएलवी ने टॉल फ्री नम्बर – 15100 की जानकारी भी दिये। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, नशामुक्ति, डायन बिसाही प्रथा आदि पर भी लोगों को विधिक जानकारी दी गयी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।

कानपुर देहात । अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के...

गिरिडीह पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद।

गिरिडीह । पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं कमांडेंट 154 बटालियन सुनीलदत्त...

बच्चों के बीच पोशाक का वितरण,विद्यार्थियों में हर्ष।

हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में शुक्रवार को...