Home Breaking News Top News ट्रेन के बाद अब बस का सफर भी होगा महंगा, बिहार में होली से पहले 25 प्रतिशत यात्री किराया बढ़ेगा
Top Newsबिहार

ट्रेन के बाद अब बस का सफर भी होगा महंगा, बिहार में होली से पहले 25 प्रतिशत यात्री किराया बढ़ेगा

Share
Share

बिहार। लोगों पर एक और पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की मार के बाद अब एक और महंगाई की मार पड़ने वाली है। दरअसल प्रदेश में बस यात्रा 25 फीसदी महंगी होने जा रही है।

बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने यात्री किराया 25 फीसदी बढाने का निर्णय लिया है। 14 मार्च की मध्य रात यानी 15 मार्च से यह लागू होगा।

बस मालिकों की रविवार को बैरिया में हुई बैठक में डीजल के बढ़ते दाम पर चिंता जताई गई। बैठक में कहा गया कि 19 से 28 फ़रवरी के बीच डीजल में प्रति लीटर 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

आगे भी बढ़ने की आंशका है। ऐसे में गाड़ी के कागजात बनाने की सरकारी फीस भी बढ़ा दी गयी है। इसलिए यात्री किराया बढ़ाना मजबूरी है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने बताया कि काफी विचार के बाद यात्री किराया 25 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया।

निर्णय लिया गया कि 14 मार्च से इसे लागू किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर भाड़ा चार्ट सभी वाहनों में लगा दिया जाएगा। बैठक में संरक्षक अमर पांडेय, जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कामेश्वर महतो, आलोक सिंह, मुन्ना सिंह, बलिंद्र सिंह, ब्रजभूषण सिंह, रामरेखा राय, रोहित कुमार, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम कुमार को ‘श्रेष्ठ महिला सम्मान 2026

महिला दिवस पर BFTAA द्वारा पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम...

जदयू परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया – संजय कुमार झा

पटना । जनता दल (यूनाइटेड) परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...