Home झारखण्ड जैन समाज के 200 तीर्थ यात्री का जत्था पहुंचा हंटरगंज
झारखण्डराज्य

जैन समाज के 200 तीर्थ यात्री का जत्था पहुंचा हंटरगंज

Share
Share

हंटरगंज (चतरा) : हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के भोंदल गांव में स्थित भगवान शीतल नाथ की जन्मस्थली श्री भदिलपुर में सोमवार की सुबह दो सौ जैन तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचा।बताते चलें कि जैन धर्म के चार कल्याणक स्थलों में एक भगवान शीतल नाथ का दिव्य मंदिर भदिलपुर है। सभी जैन तीर्थ यात्री भगवान शीतल नाथ मंदिर का पूजन एवं दर्शन कर सोमवार की रात्रि को दूसरे गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान करेंगे। सभी जैन तीर्थ यात्री श्री सम्मेद शिखरजी यात्रा पर निकले हैं। जैन तीर्थ यात्रियों की यह यात्रा चौबीस अक्टूबर से सात नवंबर तक अजीमगंज, जियागंज, भागलपुर , काकंडी , शिखरजी पावापुरी, सीतामढ़ी, राजगीर जैसे कई जैन तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे। विजय सिंह भंडारिया के सौजन्य (तत्वाधान) से सभी जैन तीर्थ यात्री तीर्थ स्थलो का भ्रमण कर रहे हैं। सभी तीर्थ यात्री पश्चिम बंगाल से आए हुए हैं।भदिलपुर पहुंचने के बाद सभी जैन तीर्थ यात्रियों ने सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया। जैन तीर्थ यात्रियों में महिला, पुरुष एवं काफी संख्या मे बच्चे शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बॉलीवुड फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की टीम ने की मुलाकात.

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय...

एन०आई०टी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रण

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय...

अपराध नियंत्रण को लेकर कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर कई स्थानों पर जांच

हंटरगंज पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान हंटरगंज (चतरा) : जिले के...

किसान का बेटा बनेगा अग्निवीर, ट्रेनिंग के लिए ग्रामीणों ने किया रवाना

खुशी से भावुक हुए माता – पिता, गांव के लोगों में गर्वहंटरगंज...