Home Breaking News Top News बिग बॉस 14 में अभिनव शुक्ला ने फिर ली एंट्री, रुबीना दिलैक से बोले- शादी करनी है दोबारा?
Top Newsमनोरंजन

बिग बॉस 14 में अभिनव शुक्ला ने फिर ली एंट्री, रुबीना दिलैक से बोले- शादी करनी है दोबारा?

Share
Share

दिल्ली। बिग बॉस 14 आए दिन किसी न किसी विवाद के कारण सुर्खियों में बना रहता है। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं, कभी घर के सदस्य से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सामने आ जाती है। वहीं हाल ही में ये शो किसी विवाद या फाइट नहीं बल्कि प्यार की वजह से सुर्खियों में आ गया है।

शो पर सभी कंटेस्टेंट्स ने वैलेनटाइन्स डे सेलीब्रेट किया। ये मौका सबसे खास रहा शो की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक के लिए, घर से बाहर हो चुके उनके पति अभिनव ने एक बार फिर से एंट्री ली। रुबीना और अभिनव के बीच कई प्यार भरी बातें हुई।

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस के एक फैन यूट्यूब चैनल ने शो के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बिग बॉस हाउस में वैलेनटाइन्स डे सेलीब्रेट किया जा रहा है।

जिसके लिए अभिनव, एक बार फिर से घर में पहुंचे हैं। वो शीशे के उस पार से रूबीना के साथ रोमांटिक डेट इंजॉय करते दिख रहे हैं। वहीं वीडियो की शुरुआत में ही वो रुबीना से पूछते हैं कि क्या वो दोबारा शादी करेंगी? ये सुनकर रुबीना चौंक जाती हैं।रुबीना और अभिनव एक-दूसरे से कसमें-वादे भी करते भी नजर आ रहे हैं।

अभिनव कहते हैं कि बिग बॉस ने हमारी मदद कर दी और अब हम दोनों पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं। वहीं इस वीडियो में घर के कई अन्य सदस्य भी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि राखी अपने पति रितेश को वैलेटाइन्स डे पर विश करते हुए इमोशनल हो जाती हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हिंदी फिल्म “होगा क्या अब” बनकर तैयार, ट्रेलर रिलीज होते ही लाखों व्यूज।

मुंबई । वास मूवीज़ एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले हिंदी फिल्म “होगा...

MTV Splitsvilla X6: दीक्षा के DM में रेप थ्रेट्स, अकेले दिल्ली में डर रही कंटेस्टेंट!

MTV Splitsvilla X6: दीक्षा पवार को रेप, ब्लैक मैजिक थ्रेट्स। हिमांशु-अकांक्षा फाइट...

Oscar 2026 Best Actor:Timothée vs Leo का महायुद्ध कौन जीतेगा?

Oscar 2026 Best Actor रेस: टिमोथी चalamet (मार्टी सुप्रीम) 77% फेवरेट लियोनार्डो...