Home मनोरंजन दिग्गज अभिनेता और निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी को आईएफएफआई  में मिला भारतीय व्यक्तित्व पुरस्कार
मनोरंजनराष्ट्रीय न्यूज

दिग्गज अभिनेता और निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी को आईएफएफआई  में मिला भारतीय व्यक्तित्व पुरस्कार

Share
Share

नई दिल्ली। गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 51वें संस्करण में हिंदी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और गायक बिस्वजीत चटर्जी को भारतीय व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुरस्कार की घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें मार्च 2021 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जाने के मौके पर दिया जाएगा।  बिस्वजीत चटर्जी को फिल्म बीस साल बाद में कुमार विजय सिंह, कोहरा में राजा अमित कुमार सिंह, अप्रैल फूल में अशोक, मेरे सनम में रमेश कुमार, नाइट इन लंदन में जीवन, दो कलियां में शेखर और फिल्म किस्मत में विक्की जैसे किरदारों के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि उनकी जोड़ी आमतौर पर आशा पारेख, वहीदा रहमान, मुमताज, माला सिन्हा और राजश्री जैसी अभिनेत्रियों के साथ नजर आती थी। उनकी कुछ प्रमुख बंगाली फिल्मों में चौरंगी और उत्तम कुमार के साथ गढ़ नसीमपुर और कुहेली इसके बाद में श्रीमान पृथ्वीराज, जय बाबा तारकनाथ और अमर गीती शामिल हैं। बिस्वजीत ने वर्ष 1975 में अपनी फिल्म ‘कहते हैं मुझको राजा’ का निर्माण और निर्देशन किया। अभिनेता एवं निर्देशक के अलावा वह एक गायक और निर्माता भी रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Wheel of Fortune India Promo:Akshay Kumar का ‘किस्मत आपकी, मस्ती मेरी’ धमाल!

Wheel of Fortune India Promo:Akshay Kumar होस्ट, 27 जनवरी सोनी टीवी पर।...

BMC चुनाव 2026:अमिताभ,Shah Rukh,माधुरी गायब – कौन से सितारे वोट डालने नहीं आए?

BMC चुनाव 2026 में अमिताभ बच्चन, Shah Rukh खान, माधुरी दीक्षित, बच्चन...

Splitsvilla 16 का धमाकेदार Start:प्यार vs पैसा ट्विस्ट के साथ Top कंटेस्टेंट्स कौन?

Splitsvilla 16 : प्यार या पैसा? 9 जनवरी 2026 स्टार्ट, डबल विल्ला...

Netflix ने भारत को समझ लिया! I&B सेक्रेटरी संजय जाजू का बड़ा बयान – क्लीन कंटेंट का नया दौर!

I&B सेक्रेटरी संजय जाजू ने Netflix को सराहा – प्लेटफॉर्म बदल गया,...