Home Breaking News Top News ‘तूफान’ में तूफानी अंदाज में नजर आएंगे फरहान अख्तर, यहां देखें फिल्म का टीजर;
Top Newsमनोरंजन

‘तूफान’ में तूफानी अंदाज में नजर आएंगे फरहान अख्तर, यहां देखें फिल्म का टीजर;

Share
Share

नई दिल्ली। फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म तूफान को लेकर फैंस में खासा जोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल, फरहान ने अपने फैंस को खुश होने का एक और मौका दे दिया है। बता दें, फरहान अख्तर की आगामी फिल्म तूफान का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

ये फिल्म बीते साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, मगर कोरोना वायरस की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। वहीं, अब यह फिल्म हॉल की जगह अमेजॉन प्राइम पर 21 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीजर देखने के बाद अब फैंस फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटिड हो गए, क्योंकि फिल्म फुल टू एक्शन होने वाली हैं।

फरहान अख्तर की फिल्म तूफान में उनके साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में दिखाई देंगी। परेश रावल फरहान के कोच के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं, फिल्म तूफान का टीजर कुल एक मिनट 53 सेकेंड का है। तूफान के टीजर में बेहतरीन सीन्स के साथ कुछ दमदार डायलॉग्स भी होने वाले हैं।

अगर टीजर की बात करें, तो टीजर की शुरुआत बॉक्सिंग रिंग से होती है, जिसमें कोई दूसरा बॉक्सर फरहान अख्तर को हरा देता है। जिसके बाद से फरहान बॉक्सिंग छोड़ गुंडा बन जाते हैं। गुंडा बनने के बाद लोगों के साथ मारपीट करते हैं। मगर बाद में उन्हें मृणाल कहती हैं या तो तुम गुंडे बनकर रह जाओगे या बॉक्सर बनो। फिर क्या फरहान एक बार फिर बॉक्सिंग की रिंग में वापस जाते हैं। परेश रावल फरहान को बॉक्सिंग सिखाते हैं, जिसके बाद फरहान नेशनल लेवल पर बॉक्सिंग की रिंग में तूफान मचा देते हैं।

एक ओर जहां साल 2021 में कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, तो वहीं दूसरी ओर ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बता दें, यह फिल्म विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 मई, 2021 में 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल के ऑफिशियल पेज पर एक लाख फॉलोअर्स हुए पूरे।

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कंपनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के...

प्रियदर्शन की Hera Pheri to Bhool Bhulaiyaa: वो 9 कॉमेडी जो पेट पकड़ लेंगी!

Hera Pheri to Bhool Bhulaiyaa: हेरा फेरी, हंगामा, भूल भुलैया से डे...

Ba**ds ऑफ बॉलीवुड में वानखेड़े का किरदार: कोर्ट ने Netflix को फंसाया!

समीर वानखेड़े का आर्यन खान की ‘बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर 2 करोड़...