Home Top News असम दौरे पर पहुंचे अमित शाह, दो रैलियों में भरेंगे हुंकार
Top Newsदिल्ली

असम दौरे पर पहुंचे अमित शाह, दो रैलियों में भरेंगे हुंकार

Share
Share

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के गुवाहाटी पहुंचे। असम में उनकी दो रैलियां हैं।असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उनके कैबिनेट सहयोगी डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य भाजपा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल  एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

शाह यहां असम राज्य भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों से बातचीत करेंगे और विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

अमित शाह यहां असम के नागांव जिले के पूरानीगुडम में महा मृत्युंजय मंदिर जाएंगे। इसके बाद बाताद्रव मठ का दौरा करेंगे। फिर समाज सुधारक और नव वैष्णव महापुरुष श्रीमंत शंकरदत्त के जन्मस्थान बाताद्रव थान के विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

188 करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना, कला, संस्कृति और अध्यात्म के केंद्र के रूप में बटाड्रा थान को आकर्षक बनाने के लिए है।

बता दें इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जनवरी को असम का दौरा किया था और नलबाड़ी जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया था। भाजपा ने असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मिशन 100 प्लस लेकर चल रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...