प्रखंड तथा अंचल क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद के बीच किया जा रहा कंबल वितरण।
धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनहित में प्रखंड तथा अंचल क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत धनबाद जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुल 74,887 कंबलों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, यह वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचल अधिकारियों (CO) की देखरेख में सुनिश्चित किया जाएगा। इसके तहत कई क्षेत्रों में कंबल का वितरण किया गया।
धनबाद जिला अंतर्गत सभी पंचायतों, नगर निगम तथा नगर परिषद के वार्डों में कंबल वितरण हेतु उपलब्ध कराए जा रहे कंबल की संख्या का विवरण निम्न हैं :-
धनबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी – 2616
बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी – 13298
तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी – 6104
टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी – 3706
गोविंदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी – 8502
पूर्वी टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी – 1962
बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी – 5014
निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी – 5886
कलियासोल प्रखंड विकास पदाधिकारी – 4360
एग्यारकुण्ड प्रखंड विकास पदाधिकारी – 4360
झरिया अंचल अधिकारी – 4578
धनबाद अंचल अधिकारी – 3924
पुटकी अंचल अधिकारी – 1962
गोविंदपुर अंचल अधिकारी – 218
एग्यारकुण्ड अंचल अधिकारी – 4360
बलियापुर अंचल अधिकारी – 218
बाघमारा अंचल अधिकारी – 1090
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा – 229
धनबाद अंचल में सुरक्षित – 2500 कंबल दिए जाएंगे।
Leave a comment