Home Breaking News Top News असम विधानसभा चुनाव : Congress पर जमकर बरसे PMMODI, कहा- कांग्रेस का मतलब है, विनाश की गारंटी
Top Newsअसम

असम विधानसभा चुनाव : Congress पर जमकर बरसे PMMODI, कहा- कांग्रेस का मतलब है, विनाश की गारंटी

Share
Share

नई दिल्ली। असम के सिपाझार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज असम राइफल्स का 186वां स्थापना दिवस है।  असम राइफल्स का देश की रक्षा में गौरवमयी इतिहास रहा है। मैं असम की धरती से असम की शौर्य परंपरा का अभिनंदन करता हूं।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज असम के हर हिस्से में एकसमान विकास हो रहा है, जबकि हर बात में भेदभाव करना उनकी (कांग्रेस) की आदत और संस्कार है। हमने शांति के पुल बांधे हैं। 5 साल में हिंसा पर लगाम लगी है, जबकि कांग्रेस के शासन में​ हिंसा आम बात थी।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के दशकों साल के शासन के बाद भी असम में सिर्फ 3 बड़े पुल बन पाए थे। लेकिन एनडीए सरकार के 6 सालों के भीतर ही असम में ढोला सदिया, बोगीबील, सरायघाट समेत कई पुल आज काम करना शुरू कर चुके हैं। इनके अलावा यहां अनेक पुलों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब है, विनाश की गारंटी। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है- अस्थिरता, गरीबों से विश्वासघात, चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को धोखा देना, हिंसा और अलगाववाद, घुसपैठियों को बढ़ावा देना। कांग्रेस के लिए घुसपैठिए ही सब कुछ हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास आज ना नेता है, ना ही सही नीयत है। कांग्रेस अब एक ही नीति पर चल रही है- झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ और किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करो। इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

“मिया मज़दूर नहीं, असमिया क्यों नहीं?” हिमंत बिस्वा सरमा के विवादित बयान का सच

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने PWD ठेकेदारों से ‘मिया मुस्लिम’...

अमित शाह का असम को तोहफा: 1715 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, दिब्रूगढ़ बनेगा दूसरा हब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के दिब्रूगढ़ में 1715 करोड़...

असम CM हिमंता का दावा: गोगोई दंपति के पाक कनेक्शन, 8 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस

असम CM हिमंता ने SIT रिपोर्ट पर कहा ‘शॉकिंग’ – गौरव गोगोई...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...