Home Top News बदायूं महिला गैंगरेप मामलाः मृतक महिला को न्याय कब?
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

बदायूं महिला गैंगरेप मामलाः मृतक महिला को न्याय कब?

Share
Share

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला के साथ हैवानियत की गैंगरेप वारदात ने लोगों को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। रेप के साथ ही पीड़िता के साथ जिस तरह की दरिंदगी हुई वह इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। इस बीच गुरुवार को राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य चंद्रमुखी देवी बदायूं पहुंची। जहां पर उन्होने विवादित बयान दे डाला उन्होंने महिला के घर से बाहर निकलने के समय पर ही सवाल उठा दिए। चंद्रमुखी देवी ने महिलाओं के घर से बाहर निकलने के समय और किसके साथ जाएं, इस पर भाषण दे दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कभी भी किसी के प्रभाव में समय-असमय नहीं पहुंचना चाहिए। हालांकि आपको बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पुजारी पुलिस की गिरफ्त से अब तक फरार है। पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।

आज की चर्चा इसी मुद्दे पर देखिए पल्लवी रविंद्र सिंह के साथ

https://www.youtube.com/watch?v=LWD_FoPTMKo&ab_channel=AaryaaNews

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पीएम 20 व 21 जून को करेंगे बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा.

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे.20 जून को वह बिहार के सिवान का दौरा करेंगे और दोपहर करीब 12 बजे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

अजीत गांधी को दादा साहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान

डॉक्टर अजीत गांधी को दादा साहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड से...

देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को करीब 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी का संवितरण

केवीआईसी ने पीएमईजीपी के अंतर्गत देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों...