Home बिहार नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : गरिमा
बिहारराज्य

नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : गरिमा

Share
Share

विभिन्न वार्डों की कुल 54,22,942 रूपये लागत वाली तीन योजनाओं का संबंधित संवेदकों को महापौर ने सौंपा कार्यादेश

बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र से संबंधित विभिन्न नागरिक सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में कुल 54,22,942 रूपये लागत वाली तीन योजनाओं का कार्यादेश उनके स्तर से संबंधित संवेदकों को सौंपा गया है। इसकी जानकारी देते महापौर सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 4 में स्थित डोमा साह के घर से राजेश श्रीवास्तव के घर तक रोड निर्माण एवं मुकुंद दुबे के घर से बबलू चौधरी के घर तक रोड निर्माण कार्य के लिए कुल 1674085 लागत वाली योजना को नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किए जाने के आधार पर संबंधित संवेदक को कार्यादेश सौंपा गया है। महापौर सिकारिया ने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 6 में राजेश कुमार के घर से राजू प्रसाद के घर तक सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कार्य का कार्यादेश भी सौंपा गया है। इस योजना के लिए 526977 की लागत को स्वीकृति दी गई है। महापौर ने बताया कि इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के नव अधिग्रहित शहरी क्षेत्र के वार्ड 42 में बाघमारवा टोला का कब्रिस्तान का चहारदीवारी का निर्माण कार्य के लिए कुल 3221880 की लागत वाली योजना का भी कार्यादेश भी इसके साथ ही सौंपा गया है। महापौर सिकारिया ने बताया कि कि सभी योजनाओं को पूरी मानक गुणवत्ता के साथ चालू वित्तीय वर्ष में ही पूरा करने का आदेश जारी किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...