Home बिहार दिल्ली में नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात
बिहारराजनीतिराज्य

दिल्ली में नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात

Share
Share

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं।यहां उन्होंने सोमवार को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। बिहार के विकास के मुद्दे पर चर्चा होने की बात कही जा रही है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि, ”सरकार बनने के बाद शिष्टाचार मुलाकात हुई। सात निश्चय योजना 3.0 और बिहार को भारत सरकार कैसे मदद कर सकती है इस पर विचार विमर्श हुआ।

”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।इस बैठक में भी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ लेने के बाद यह नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पहली औपचारिक मुलाकात है।लिहाजा इसके सियासी मायने काफी अहम माने जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कुलटांड़ में हरिमंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा।

रात्रि में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन। बोकारो । शुक्रवार को चन्दनकियारी...

सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद की नमाज।

धनबाद । ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों...

ध्वजारोहण के साथ श्रीरामचरित मानस महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ।

धनबाद । शनिवार को बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत...