Home बिहार बिहार में अब शाम 7 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, 18 अप्रैल तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
बिहार

बिहार में अब शाम 7 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, 18 अप्रैल तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

Share
Share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में स्कूल और कॉलेज को एक हफ्ते और बंद करने का फैसला लिया गया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर बात  हुई। कोरोना वैक्सीनेशन का काम बिहार में तेजी से हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्क लगाना और सैनिटाइडर का उपयोग जरूरी होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से आने वाली सभी ट्रेनों के यात्रियों का स्टेशन पर ही कोविड डांच की जा रही है। जो भी पॉजिटिव पाए जाएंगे उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा। 30 अप्रैल तक घर की सभी दुकान और प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक ही खुलेंगी। हालांकि यह नियम रेस्तरां और होटल पर लागू नहीं है।

बता दें कि बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सरकार ने 11 अप्रैल तक स्कूल और कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया हुआ है। अब इसकी अवधि एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है। यानी अब 18 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 अप्रैल तक सभी दुकान और प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक ही खुलेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पटना में API की 81वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस APICON 2026 का भव्य आयोजन

गल्फा लेबोरेटरीज की विशेष भागीदारी,फिल्म अभिनेता राजन कुमार कर रहे है प्रमोशन...

जन्म के साथ ही मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट, 2 फरवरी से नई व्यवस्था लागू।

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में अब नवजात शिशु के जन्म के साथ ही...

एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित.

पूर्वी चंपारण में एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन कार्यक्रम के तहत 14 करोड़...

4982 पिछड़ा-अति पिछड़ा एवं 1299 एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत।

लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला छात्रवृति...