Home उत्तर प्रदेश BJP ने पंचायत चुनाव की तैयारी की तेज, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के ग्राम चौपाल कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा
उत्तर प्रदेश

BJP ने पंचायत चुनाव की तैयारी की तेज, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के ग्राम चौपाल कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा

Share
Share

सुलतानपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की 16 मार्च को इसौली विधानसभा के कुड़वार गांव में होने वाली ग्राम चौपाल को लेकर पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को बैठक की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आर.ए वर्मा ने की। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चौपाल लगाने की रूपरेखा तय की गई।

पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों को चौपाल कार्यक्रम की जिम्मेदारी बांटी गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तरीय बैठकों के बाद अब पार्टी 18 मार्च तक ग्राम चौपाल आयोजित कर आम जनमानस से सीधे रुबरू होगी और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत करायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल...

अयोध्या राम मंदिर: अप्रैल तक पूरा, लेकिन 1600 करोड़ खर्च हो चुके, बाकी क्या बाकी?

अयोध्या राम मंदिर निर्माण 30 अप्रैल 2026 तक पूरा, कुल खर्च 1900...