Home उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा मंडल ने की बैठक, 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर की चर्चा
उत्तराखंड

भाजपा महिला मोर्चा मंडल ने की बैठक, 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर की चर्चा

Share
Share

सतपुलीl  नगर पंचायत सतपुली के सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा मंडल एकेशवर व सतपुली की बैठक हुई l बैठक में भाजपा सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गयाl बैठक में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम मेंदोला, जिला उपाध्यक्ष मीनू डंगवाल ओर महामंत्री शशिबाला केश्टवाला ने शिरकत कीl

बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की फोटो पर फूल अर्पित कर की गई l बैठक में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गयाl

मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत ने कहा कि 2022 में राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार आएगीl  इसलिए कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य को लेकर चलना हैl जिलाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद महिलाओं को सम्मानित कियाl बैठक में एकेश्वर मंडल अध्यक्षा चंपा असवाल, सतपुली मंडल अध्यक्ष शकुंतला देवी,  इंदू जुयाल, कुसुम खंतवाल, सुमन लता ध्यानी, चन्द्रकला आर्य, ममता ध्यानी, मालती जुयाल समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं l

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Bareilly News: तौकीर रज़ा ने दी पीएम मोदी को धमकी, CM Dhami बताया पागल

Bareilly News: हल्द्वानी हिंसा के बाद मौलाना तौकीर रज़ा का भड़काऊ बयान...

देवभूमि में साजिश के तहत हुआ हंगामा,धामी ने दिये “शूट एट साइट” के आदेश

उत्तराखंड मे हुई हिंसा अचानक नहीं भड़की, यह हिंसा को पूरा सोच...

Joshimath: जोशीमठ पहुंचे सीएम पुष्कर धामी… जमीन पर स्थिति का लेंगे जायजा

Joshimath Land Slide: उत्तराखंड के जोशीमठ पर भू धंसाव का खतरा मंडरा...

Uttarakhand: CM पुष्कर धामी ने पूर्व सैन्य अधिकारियों को किया सम्मानित… कहीं ये बड़ी बातें…

DESK:  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित...