धनबाद। झरिया विधानसभा अंतर्गत डिगवाडीह राम परीखा सुपर मार्केट के प्रांगण में झारखंड अलग राज्य के अग्रणी नेता सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 82वां जन्मदिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के तत्वाधान में लोक कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हुए जरूरतमंद लोगों को कम्बल का वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम तथा संचालन संगठन सचिव शिव कुमार यादव ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉक्टर नीलम मिश्रा उपस्थित रहीं। डॉ नीलम मिश्रा ने अपनी बातें रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रहीं हैं। झारखंड में केंद्र द्वारा विकास के कार्य को रोका गया है। उसे जनता माफ नहीं करेगी।मदन राम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वर्तमान में धनबाद सांसद तथा झरिया विधायक भाजपा से है।जिन्हें यहां की जनता को कड़कती ठंड को देखते हुए कंबल वितरण करने का काम करना चाहिए था,परंतु आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने यह कार्य किया हैं।कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड सरकार की हर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्यांग बोर्ड के सदस्य हारून रशीद,महानगर संगठन सचिव आशीष सिन्हा,महानगर संगठन सचिव कुणाल चंद्रवंशी,उपाध्यक्ष राजू प्रमाणिक,संगठन सचिव सुधीर यादव,संगठन सचिव राजेश तुरी, झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मलिक,नगर सचिव दिलीप रवानी,संगठन सचिव जोगिंदर हरि, उपाध्यक्ष जाहिद शेख,इम्तियाज अंसारी,गौतम हरि,भगवान सिंह,मनीष कुमार,बोलाई सिंह,जसीम अंसारी,महेंद्र कुमार,रोहित कुमार,राजा तुरी, पिंटू गुप्ता,इम्तियाज अंसारी,साहब शेख,जाहिद शेख,प्रीतम कुमार,अनिल गुप्ता, आदित्य नारायण,शमशाद,अजय पासवान, गौरी शंकर,किशोर रवानी,कार्तिक तिवारी,सद्दाम खान, अरमान, पिंटू,गुप्ता,फागुन रवानी,वीरेंद्र कुशवाहा,दिलीप रवानी,मुन्ना खान,निवारण नापित, कार्तिक तिवारी,सद्दाम खान,महफूज आलम,राजू पंडित,वीरेंद्र कुशवाहा,शमशाद अंसारी,अनवर अंसारी,मनीष सिंह एवं अन्य मौजूद रहें।
Leave a comment