धनबाद : बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में बाघमारा प्रखंड के मुखिया संघ प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुये। दिल्ली जाकर बाघमारा प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो संग पंचायती राज मंत्री से मिल कर आठ सूत्री मांगपत्र सौंपेंगे।
आठ सूत्री मांगे निम्न हैं :-
- फुलवारटांड स्टेशन पर 26 जोडी ट्रेनों का ठहराव
- फुलवारटांड स्टेशन में फ्लाईओभर
- सोनारडीह स्टेशन में फ्लाईओवर
- जमुनियाटांड स्टेशन में फ्लाईओवर
- जमुनीयाटांड स्टेशन में ट्रेन चढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म
- जमुनीयाटांड स्टेशन जमुनिया नदी पर बन रहे पुल पर आम आदमी के लिए भी जाने की सुविधा
- घोराठी और आमडीह के बीच में फ्लाईओवर
- महुदा स्टेशन और जमुनीयाटांड स्टेशन के बीच मधुबन और सदरीयाडीह जाने के लिए दो अडरपास।
इस यात्रा में बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रिंकू देवी, महासचिव धनेश्वर महतो, समीर कुमार लाला उर्फ राजा लाला, नरेश गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा ,फागु महतो ,बॉबी महतो ,कैलाश रवानी ,आदर्श मिश्रा, संपत घोषाल, दिनेश प्रमाणिक, महेश पटवारी ,महेश पासवान, हरी साव ,संध्या देवी ,शिल्पी देवी ,सुनीता देवी, पिंकी देवी, संगीता घोषाल ,गुड़िया देवी ,मीना विश्वकर्मा, नंदनी कुमारी एवं अन्य शामिल हैं।
Leave a comment