Home Breaking News ‘कौन-सी सत्ताधारी ताकतें…’ : राहुल गांधी ने गुजरात में शराब से हुई मौतों को लेकर पूछा ये सवाल…
Breaking NewsTop Newsराजनीति

‘कौन-सी सत्ताधारी ताकतें…’ : राहुल गांधी ने गुजरात में शराब से हुई मौतों को लेकर पूछा ये सवाल…

Share
Share

DESK : महंगाई और बेरोजगारी को लेकर अकसर मोदी सरकार पर हमलावर रहने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब गुजरात में जहरीली शराब को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने आज ट्विट कर कहा कि ‘ड्राई स्टेट’ गुजरात में ज़हरीली शराब पीने से कई घर उजड़ गए। वहां लगातार अरबों की ड्रग्स भी बरामद हो रही है।  ये बेहद चिंता की बात है, बापू और सरदार पटेल की धरती पर, ये कौन लोग हैं जो धड़ल्ले से नशे का कारोबार कर रहे हैं? इन माफिया को कौन सी सत्ताधारी ताक़तें संरक्षण दे रही हैं?

[ads2]

बता दें कि इससे पहले गुजरात के गृह विभाग ने बोटाद और अहमदाबाद जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया और छह अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि जहरीली शराब पीने के कारण 42 लोगों की मौत होने के बाद यह कार्रवाई की गयी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बोटाद जिले में विभिन्न गांवों के कुछ शराब तस्करों ने पानी के साथ मिथाइल एल्कोहॉल या मिथेनॉल मिलाकर जहरीली शराब बनायी। ये अत्यधिक जहरीले औद्योगिक रसायन (सॉल्वेंट) हैं। उन्होंने यह शराब प्रति पाउच 20 रुपये की दर से ग्रामीणों को बेची।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

दिल्ली में नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं।यहां उन्होंने सोमवार को पहले...