Home Breaking News जेल ले जाने वाला, खुद जेल जाने से डर रहा-नवाब मलिक
Breaking NewsTop Newsमहाराष्ट्रराज्य

जेल ले जाने वाला, खुद जेल जाने से डर रहा-नवाब मलिक

Share
Share

आर्यन खान ड्रग मामले की जांच कर रहे मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने उनपर टिप्पणी करते हुए कहा है कि स्थिति एकदम बदल गई है, जेल ले जाने वाला व्यक्ति अब खुद जेल जाने से डर रहा है। बता दें कि मलिक शुरु से ही इस केस को लीड कर रहे समीर वानखेड़े पर हमलावर रहे हैं। नवाब मलिक का यह बयान आर्यन खान की जमानत मंजूर होने के बाद आया है।उन्होंने कहा, आप देखें कि स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। आर्यन खान को एनसीबी आफिस ले जाने वाला शख्स अब खुद जेल जाने से डर रहा है। वह आदमी जो इस कोशिश में लगा था कि आर्यन खान और अन्य को जमानत न मिल पाए, वह अब खुद अदालत का दरवाजा खटखटा रहा है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि ड्रग मामले में शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार कर चर्चाओं में आए समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की आशंका पर कानूनी संरक्षण के लिए हाई कोर्ट का रुख किया था। इस पर गुरुवार को मुंबई पुलिस ने बांबे हाई कोर्ट को आश्वस्त किया कि वह समीर वानखेड़े को तीन दिन का नोटिस जारी किए बिना गिरफ्तार नहीं करेगी। वहीं, समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह झूठ है और मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। कानून अपना काम करेगा। वानखेड़े की तरफ से यह जवाब मलिक के उन आरोपों पर आया है, जिसमें मलिक ने कहा था कि क्रूज पार्टी के आयोजकों में से एक काशिफ खान को नहीं पकड़ा गया था, क्योंकि उसके साथ समीर वानखेड़े के अच्छ संबंध हैं। इस पर वानखेड़े ने कहा है कि यह सब झूठ है और मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। कानून अपना काम करेगा।

[ads2]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त व एसएसपी ने धनबाद पुलिस को मिले आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत होगी कानून – व्यवस्था। धनबाद...

विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण।

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय व्यवस्था सुधारने पर हुआ प्रशिक्षण। नो...

UPSC उत्तीर्ण शुभम कुमार को मजदूर नेताओं ने किया गया सम्मानित।

धनबाद । जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत जमुआटांड़ निवासी हीरालाल महतो के...

ईद और रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस का फ्लैग मार्च.

ईद और रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस का फ्लैग मार्च,नए बोलेरो वाहनों...