Home Breaking News ज्ञानवापी मस्जिद में आज का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष के वकील का दावा- सारे सबूत हमारे पक्ष में…
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

ज्ञानवापी मस्जिद में आज का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष के वकील का दावा- सारे सबूत हमारे पक्ष में…

Share
Share

desk : ज्ञानवापी मस्जिद में आज का सर्वे पूरा हो गया है. कल फिर सर्वे होगा. हिंदू पक्ष के वकील का दावा है कि सारे सबूत हमारे पक्ष में है

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बार फिर शुरू हो गया। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, “अधिकृत व्यक्ति, जिनमें सभी पक्ष, उनके वकील, अधिवक्ता आयुक्त और वीडियोग्राफर शामिल हैं, मौके पर पहुंच गए हैं। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण शुरू हो गया है।” ज्ञानवापी मस्जिद प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ धाम के करीब स्थित है और स्थानीय अदालत महिलाओं के एक समूह द्वारा इसकी बाहरी दीवारों पर मूर्तियों के सामने दैनिक प्रार्थना की अनुमति मांगने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सूत्रों के मुताबिक कमीशन की कार्यवाही मस्जिद के पश्चिमी हिस्से से शुरू होगी। सर्वे के दौरान पीछे की दीवार की स्थापत्य शैली, कलाकृतियां आदि देखी जाएंगी। यह कार्यवाही रोज सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। तीनों कोर्ट कमिश्नर ने सभी सम्बंधित पक्षों को नोटिस जारी कर कमीशन की कार्यवाही से अवगत करा दिया है। रविवार को नमाजस्थल और सोमवार को तहखाने का ताला खोलकर कमीशन की कार्यवाही होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=e8jLPq-Gh00

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यूपी सरकार के 9 साल पूरे,कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां।

यूपी सरकार के 9 साल पूरे,कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान...

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बंद खदान में मिला अज्ञात शव,हत्या की आशंका।

धनबाद । बुधवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाटांड़ स्थित एक बंद...

पूजा कुमारी उप महापौर और रेणु देवी बनीं उपाध्यक्ष।

बोकारो । चास नगर निगम में वार्ड संख्या 22 की पार्षद पूजा...

उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को दिलाई शपथ। धनबाद ।...