Home Breaking News बदमाशों ने युवक से छीना बाइक और मोबाइल, विरोध करने पर मारी गोली …
Breaking NewsTop News

बदमाशों ने युवक से छीना बाइक और मोबाइल, विरोध करने पर मारी गोली …

Share
Share

इन दिनों बात-बात में गोली मारने की बात आम हो गई है। बाइक चोरी और लूटपाट की घटना तो जिले में आये दिन होती रहती है। लेकिन गोली मारकर बाइक छीनने और लूटपाट करने की ज्यादातर घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र में ही घटित हो रही है। इसी कड़ी में बीती रात थाना क्षेत्र के पथराही गांव निवासी एक युवक को अपराधियो ने संढ़वाड़ा और पथराही गांव के बीच उसकी अपाचे बाइक और मोबाइल लूट लिया। जख्मी की पहचान पथराही गांव निवासी शम्भू ठाकुर के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में कई गई है। गंभीर स्थिति में जख्मी को इलाज के लिये निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चिकित्सक ने बताया कि युवक के सीने में बाई ओर एक गोली मारी गई है जो आरपार हो गया है। युवक की स्थिति ज्यादा खून बहने के कारण काफी गंभीर बनी हुई है। वही चिकित्सक की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जख्मी से पूछताछ किया और इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियो को दिया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही बाजपट्टी थानाध्यक्ष अमिता सिंह भी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच अपराधियों की सुराग ढूंढने में जुट गई।[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जख्मी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह सीतामढ़ी में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। जहाँ से रोज वह देर रात अक्सर घर लौटता है। बीती रात जब वह घर लौट रहा था तो चिमनी के पास तीन अपराधी ने उसका रास्ता रोक लिया और उसमें से एक ने पीछे से गोली चला दिया जो उसके सीने के पास से बाहर निकल गया। गाड़ी और मोबाइल छीनकर तीनो वहाँ से भाग निकले। घायल स्थिति में ही वह गांव की ओर भागा। जहां गोली की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग दौड़ कर आ रहे थे। उनलोगों की सूचना पर परिजन भी आ गए और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...