Home Breaking News रफ्तार में कोरोना ! नए मामले 3 हजार के पार; दिल्ली एनसीआर बन रहा हॉटस्पॉट…
Breaking NewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीयस्वास्थ

रफ्तार में कोरोना ! नए मामले 3 हजार के पार; दिल्ली एनसीआर बन रहा हॉटस्पॉट…

Share
Share

desk : देश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार बढ़ाने लगी है। अब इसमें बड़ा इजाफा हो रहा है कि आंकड़ा 3,000 के पार पहुंच गया है। गुरुवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक बीते एक दिन में देश भर में 3,303 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या भी 17 हजार के करीब पहुंच गई है। फिलहाल देश में कुल सक्रिय मामले 16,980 हैं। चिंता की बात यह है कि दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में ही देश के आधे मामले मिल रहे हैं।[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बुधवार को दिल्ली में 1,367 नए केस मिले थे, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा 1,204 ही था। इसके अलावा गुरुग्राम, नोएडा जैसे शहरों में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। चौथी लहर के डर के बीच अब यह चिंता भी सताने लगी है कि क्या इस बार महाराष्ट्र या केरल की बजाय एनसीआर कोरोना के नए केसों का हॉटस्पॉट बन जाएगा। कोरोना केसों की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे ऐसा ही लगता है। दरअसल बीते कुछ दिनों में नए केसों में इजाफा हुआ है, जबकि उसके मुकाबले हर दिन रिकवर होने वाले लोगों की संख्या कम है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके चलते भी कोरोना के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार की ही बात करें तो दिन भर में 3,303 नए केस मिले, जबकि रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 2,563 ही रही। देश में अब तक 4 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। नए केसों की रफ्तार बढ़ने से पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा हुआ है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.66% हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.61% हो गया है। हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि देश में वैक्सीनेशन का अभियान तेजी से चल रहा है और अब तक देश में 188.40 करोड़ टीके लग चुके हैं।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...