Home Breaking News राष्ट्रपति बाइडन को दिया भारत आने का निमंत्रण-प्रधानमंत्री मोदी
Breaking NewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति बाइडन को दिया भारत आने का निमंत्रण-प्रधानमंत्री मोदी

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को भारत आने का निमंत्रण दिया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति  कमला हैरिस को भी भारत आने का निमंत्रण दिया। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे और इसलिए वे न्यूयार्क पहुंच गए हैं। 

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बैठक पर बोलते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में आतंकवाद का मुकाबला करने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडन के बीच बैठक में पाक का भी नाम आया और आतंकियों को संरक्षण देने पर निशाना भी साधा गया

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विदेश सचिव ने बताया कि नई दिल्ली को आपसी सुविधानुसार जल्द से जल्द अमेरिकी राष्ट्रपति के आने का इंतजार रहेगा। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अपनी ब्रीफिंग में दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के अमेरिकी दौरे पर हैं। पहले दिन गुरुवार को उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री योशहिदे सुगा, आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्काट मारिसन और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बैठक की। आज शुक्रवार को दूसरे दिन राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक की और क्वाड समिट में शामिल हुए। अब शनिवार को वे संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री मोदी की 24 सितंबर, 2021 से शुरू होने वाली यह सातवीं अमेेरिकी यात्रा है। इस दौरान वर्ष 2015 में ओबामा ने और वर्ष 2020 में ट्रंप ने बतौर राष्ट्रपति भारत का दौरा किया। बता दें कि  बाइडन और मोदी एक दूसरे को बखूबी जानते हैं और इसकी झलक इनके कार्यकारी संबंधों स्पष्ट है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मिल कर भारत व अमेरिकी रिश्तों को गहराई देने की जो कोशिश शुरू की थी वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में नई ऊंचाई पर पहुंची थी।

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...