Home Breaking News 11 हजार लाउडस्पीकर उतारे गए धार्मिक स्थलों से , सीएम योगी ने कहा- आस्था का सम्मान, पर दूसरों की परेशानी स्वीकार्य नहीं…
Breaking NewsTop News

11 हजार लाउडस्पीकर उतारे गए धार्मिक स्थलों से , सीएम योगी ने कहा- आस्था का सम्मान, पर दूसरों की परेशानी स्वीकार्य नहीं…

Share
Share

desk : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आस्था का पूरा सम्मान है। इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। लेकिन इसका सार्वजनिक रूप से भोंडा प्रदर्शन कर दूसरों को परेशान किया जाए यह स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह बातें बुधवार को प्रदेश भर के फील्ड अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधन के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईद व अक्षय तृतीया के मौके पर ज्यादा सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की हिदायत भी दी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जन को शासन की नीतियों का लाभ दिलाने में फील्ड में तैनात अधिकारियों की भूमिका अहम है। हमने प्रदेश में अराजकता और दंगों की संस्कृति को समाप्त किया है। मुख्यमंत्री जी का कहा कि सरकारी काम वही करेगा जिसे आवंटित है। ऐसी खबर है कि कुछ लोग बाहरी लोगों को अनाधिकृत अधिकार दे रहे हैं। ऐसी घटना को संज्ञेय अपराध माना जाएगा। कहा कि दलालों को सरकारी कार्यालयों से दूर रखा जाए।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अधिकारी फील्ड का नियमित भ्रमण करें। क्षेत्र में रात्रि निवास करें। रेंज और जोन स्तर के अधिकारी अलग-अलग जिलों में रात्रि विश्राम करें और स्थानीय समस्याओं, संभावनाओं की जानकारी कर कार्रवाई करें। डीएम और पुलिस कप्तान माह में कम से कम एक बार तहसील, सर्किल में बारी-बारी से रात्रि विश्राम करें। मुख्यमंत्री ने यह बातें प्रदेश भर के फील्ड अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधन के दौरान कहीं।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अधिकतर धर्मस्थलों से लोगों ने खुद ही लाउडस्पीकर हटवा लिए या आवाज कम कर दी। अब तक कहीं से भी इसे लेकर विरोध की बात सामने नहीं आई है। पुलिस बिना पक्षपात के कार्रवाई कर रही है। सभी वर्ग व धर्म के धार्मिक स्थलों पर नियमों का पालन कराया जा रहा है।

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...