Home Breaking News यूपी में 7 दिन और बढ़ा लॉकडाउन, जानिए अब कब तक रहेंगी पाबंदियां
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

यूपी में 7 दिन और बढ़ा लॉकडाउन, जानिए अब कब तक रहेंगी पाबंदियां

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने राज्य में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि यह आंशिक कोरोना कर्फ्यू की तरह होगा। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में तेजी से फैल रहे संक्रमण और 14 मई को ईद के त्यौहार को देखते हुए योगी आदित्यनाथ कोई भी खतरा मोल न लेते हुए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ा दिया है।

रविवार को यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी दी कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में आंशिक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी हो रहा है। आमजन खुद ही आवागमन कम कर रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए पूरी छूट रहेगी। औद्योगिक गतिविधियां, ई – कॉमर्स से संबंधित काम यथावत चलते रहेंगे। राशन वितरण और टीकाकरण सुचारु रहेगा। कंटेनमेंट जोन में केवल डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से आपूर्ति होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शाह जमाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट,रमजान और ईद से पहले बढ़ी लोगों की परेशानी।

अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे...

आईटीआई रोड पर मृत मिला गौवंश, करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन।

अलीगढ़ । थाना बन्ना देवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बुधवार को...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

जिला कोर्ट परिसर में लगी भीषण आग।

कानपुर देहात । जिला कोर्ट परिसर में भीषण आग लग गई।जिससे इलाके...