Home Breaking News दिल्ली में एक हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन, अब 31 मई सुबह 5 बजे तक रहेंगी पाबंदियां
Breaking Newsदिल्ली

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन, अब 31 मई सुबह 5 बजे तक रहेंगी पाबंदियां

Share
Share

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब यह 31 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर मामलों के घटने का सिलसिला अगले एक हफ्ते तक तरह जारी रहा तो 31 मई से हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। केजरीवाल ने कहा कि आज कोरोना की ये वेव कमजोर होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण दर 2.5% के भी नीचे चली गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 31 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया था। यूपी में इस दौरान भी पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रही और आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रही। वहीं इन्ही पाबंदियों को अब 31 मई तक के लिए लागू किया गया है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...