Home Breaking News Top News उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी
Top Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

Share
Share

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है।

मुख्यमंत्री रावत ने ट्वीट कर लिखा कि आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। उन्होंने आगे लिखा कि मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी कोरोना जांच करवाएं।

बता दें कि उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 620 नए मामले सामने आए और इस महामारी के कारण नौ और मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में 620 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84,689 हो गई है। ताजा मामलों में से सर्वाधिक 194 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 127, अल्मोड़ा में 48 और हरिद्वार में 36 मामले सामने आये। वहीं राज्य में इस महामारी से नौ और मरीजों की मौत होने के बाद अब तक प्रदेश में 1384 मरीज जान गंवा चुके हैं। वहीं प्रदेश में एक दिन में 676 और लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 76,223 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6062 हैं। कोविड-19 के 1020 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...